साहिबगंज, सितम्बर 23 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेल पुलिस ने बुधवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम के नेतृत्व में रेलवे प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर स्थित वाहन पार्किंग पर जांच करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। ट्रेनों में जांच की गई है। रेल पुलिस के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेस, इंटरसिटी, दानापुर साहिबगंज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में जांच की गई है। वही यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से खाने पीने की समान नहीं लेने की हिदायत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...