मुंगेर, जनवरी 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल थाना जमालपुर पुलिस के हत्थे एक जमालपुर का शराब तस्कर चढ़ गया। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 28.605 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर छोटी दौलतपुर निवासी स्व. रामानंद मंडल का पुत्र श्याम कुमार मंडल है। इस बावत एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि प्रथम दिन रोज की तरह रेल पुलिस गश्ती कर रही थी। जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक नजर आया है। पुलिस ने रोककर जब तलाशी ली तो उनके बैग से करीब 105 बोतलों में विदेशी शराब मिला। जिसकी कुल मात्रा 28.605 लीटर है। उन्होंने कहा कि तस्कर की गिरफ्तारी कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...