छपरा, अगस्त 1 -- फोटो- दरियापुर। रेल पहिया कारखाना बेला का 12 वां स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने की। प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने अपने संबोधन में रेल पहिया कारखाने की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। साथ ही कारखाने की ऐतिहासिक उपलब्धियों को गिनाते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की लगनशीलता व कर्मठता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कारखाना गुणवत्तापूर्ण उत्पादन,सुरक्षा,नवाचार तथा कार्यकुशलता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है जो यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों की देन है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आव्हान किया कि इसी तरह वे संस्थान की निरंतर प्रगति,गुणवक्ता,सुरक्षा तथा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के प्रति प्रति...