हल्द्वानी, जुलाई 7 -- लालकुआं, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल बरेली में मंगलवार को आयोजित मंडलीय रेलवे समिति की बैठक में मंगलवार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी लंबित रेल परियोजनाओं, नई ट्रेनों और यात्री सुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। यह भी पढ़ें- Gaya News: जेडआरयूसीसी बैठक में गया से मुंबई नई ट्रेन समेत कई रेल सुविधाओं का उठा मुद्दाबैठक में प्रतिभागिता सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की अनुपस्थिति में उनके अधिकृत प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने क्षेत्र का पक्ष रखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लखीम...