गाजीपुर, जनवरी 23 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के रेल फाटक के समीप अप मेन लाइन में गुरुवार को रेल पथ विभाग की ओर से पॉइंट बदलने का कार्य किया गया। इसके लिए सुबह 9:25 बजे से 12:25 बजे तक लगभग दो घंटे 50 मिनट का ब्लॉक लिया गया, जिससे अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा। ब्लॉक के दौरान रेल फाटक के क्रॉसिंग के पास पुराने रेल पॉइंट को हटाकर नया पॉइंट लगाया गया। इस कार्य के कारण भदौरा स्टेशन पर पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी करीब 50 मिनट तक खड़ी रही। ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहले मालगाड़ी और उसके बाद पटना-डीडीयू पैसेंजर का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान अप दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में दिलदारनगर रेल पथ के अवर अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.