जामताड़ा, मई 13 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे ब्रिज के नीचे, आसनसोल की ओर जाने वाली डाउन रेल ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में रेल पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का शव रेल ट्रैक के पोल नंबर 231/16 पर दो टुकड़ों में कटा हुआ बरामद किया गया है। सीतारामपुर रेल पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है कि यदि कोई भी इस युवक या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है। अविलंब इसकी जानकारी रेल पुलिस को उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- बभनान में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...