देवघर, मार्च 24 -- जसीडीह। जसीडीह-तुलसीटार स्टेशन के बीच सरासनी गांव के समीप रेल पटरी से बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली गयी है। मृतक की पहचान सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव निवासी 45 वर्षीय सुदामा पासवान के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अशोक पासवान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाते थे और कुछ समय बाद वापस लौट आते थे। शनिवार अहले सुबह भी अचानक घर से निकल गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि जसीडीह पुलिस ने रविवार को सरासनी के पास रेलवे ट्रैक से अज्ञात शव बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...