रेल पटरी पार करने वाले 2143 लोग धराए
चंदौली, सितम्बर 4 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीते 1 जनवरी से 31 अगस्त तक कुल 2143 लोगों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई की गई है। माहवार आंकड़ों में फरवरी में सबसे अधिक 417 और मई में 390 गिरफ्तारियां हुईं। जनवरी 201, मार्च 170, अप्रैल 152, जून 171, जुलाई 275 और अगस्त में 367 लोग पकड़े गए। इस दौरान गया में सबसे अधिक 967, डेहरी ऑन सोन 426, पीडीडीयू 256, सासाराम 223, रफीगंज 114, जपला 62, मानसनगर 56, यार्ड में 33 और नबीनगर में 6 लोगों पर कार्रवाई हुईं।आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म बदलने के लिए केवल फुट ओवरब्रिज और निर्धारित मार्ग का ही प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.