प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- गौरा। गौरा रेलवे स्टेशन फाटक पर रेल पटरी पर रबर पैड लगाने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रेल फाटक को बंद रखा गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर खंड लखनऊ मनोज बुंदेला की देखरेख में दोपहर करीब 12 बजे से रेलवे फाटक पर स्थित रेल पटरी के पास रबर पैड का कार्य शुरू किया गया। लेकिन ट्रेनों का संचालन जारी रहा। ट्रेन का संचालन लूप लाइन से किया गया। रेलवे फाटक बंद होने से उधर से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन बाधित होने से समस्या उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...