कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलपुर थाना क्षेत्र के अक्षयवट आश्रम झींझक के पास शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद डाउन लाइन में एक युवती का रक्तरंजित शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राथमिक छानबीन करने के बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झींझक कस्बे में स्थित अक्षयवट आश्रम के पास शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग में डाउन ट्रैक पर खंभा नंबर 1081/28-26 के बीच एक युवती का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। वहां से निकले ट्रैक मैन ने शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर झींझक को दी। स्टेशन से भेजे गए मेमो पर चौकी प्रभारी झींझक अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतका के ...