आजमगढ़, अप्रैल 7 -- शाहगढ़ (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव रेलवे स्टेशन के समीप रविवार रात रेल पटरी पर क्लैम्प (चाभी) मिलने से हड़कंप मच गया। मऊ से शाहगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। मामले की सूचना पर आरपीएफ समेत रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित सठियांव रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात करीब नौ बजे रेल पटरी पर क्लैम्प पड़ा मिला। उसी दौरान मऊ से शाहगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने दूसरे ट्रैक पर क्लैम्प पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में रेलवे अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी और सठियांव चौकी प्रभारी संजय शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस और रेलवे कर्मियों ने पटरी पर पड़े क्लैम...