बाराबंकी, मार्च 16 -- रामनगर। रेल ट्रैक के किनारे एक 38 वर्षीय रेल यात्री का शव झाड़ियों के बीच पाया गया। पुलिस ने सूचना पाकर शव का पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान शम्भू यादव निवासी रजवा थाना समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना पर जब वह बुढ़वल से बिंदौरा स्टेशन के बीच रानीबाजार से आगे रेल ट्रैक किनारे पंहुची तो वहां झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पड़ा था। शव कुछ दिन पुराना लग रहा था। उसके पास आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई तथा परिजनों सूचना दी गई। घटनास्थल से एक कीपैड मोबाइल फोन भी पाया गया लेकिन वह बंद था। कोतवाल ने बताया कि दिल्ली से समस्तीपुर जा रहे एक रेल यात्री का शव मिला है जिसकी जांच हो रही है। ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता...