प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल पटरियों पर ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे सुरक्षा उपायों में उत्तर मध्य रेलवे देश में सबसे आगे है। इस जोन में अब तक 2721 किलोमीटर रेल लाइनों के किनारे सुरक्षा घेराबंदी (फेंसिंग) की जा चुकी है, जो सभी जोनों में सबसे अधिक है।एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन वाले मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर दीवार बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य मवेशियों के ट्रैक पर आने, अनधिकृत रूप से लाइन पार करने और अन्य कारणों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है। इसके साथ ही दीवार बन जाने के बाद ही रेलवे ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। अभी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर है।देशभर में विभिन्न रेलवे जोनों में अब तक कुल...