बगहा, जून 25 -- बेतिया, निज संवाददाता । बेतिया - मझौलिया रेल लाइन दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण तीन जुलाई को चीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) गुरु प्रकाश करेंगे। इसको लेकर बेतिया से लेकर मझौलिया रेलवे स्टेशन तक तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया है कि सीआरएस के आगमन के पूर्व 10 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में एक जुलाई से लेकर दो जुलाई तक एनआई का कार्य होगा। इसमें सिग्नल पोस्ट, क्रॉसिंग पॉइंट, इंटरलॉकिंग, पैनल मोडिफिकेशन, गुमटी से सिग्नल को जोड़ने आदि के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान दो दिन बेतिया और मझौलिया स्टेशन पर एनआई का कार्य होगा। जिसमे ट्रेनों की सेवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- डुमरिया में नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए मिट्टी जांच शुरू मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत जारी रहेगा। सीआरएस निरीक्षण के बाद चार जुलाई से...