बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय। जेल गेट के पास पुलिस अभिरक्षा से बुधवार को एक कैदी फरार हो गया। उक्त कैदी ट्रेन में रेलयात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैपिटल एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी करने के आरोप में यात्रियों की शिकायत पर उसे पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। उसे बरौनी न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा रहा था। इस दौरान जेल गेट के पास ही उक्त कैदी पुलिस को चमका देकर फरार हो गया। कैदी की पहचान भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड नं.1 निवासी भोला राम के पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई है। रेल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि कैदी फरार होने की सूचना मिली थी। इसको लेकर रेल थाना द्वारा नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। कैदी की गिरफ्तारी के लिए छ...