मुंगेर, अक्टूबर 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल जिला जमालपुर के नए रेल डीएसपी आलोक कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के साथ ही रेल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखायी। पदभार संभालने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन से लेकर रेल थाना तक औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए रेल क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मौके पर डीएसपी ने कहा कि स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। यह भी पढ़ें- नशाखुरानी गिरोहों पर शिकंजा कसने को जीआरपी व आरपीएफ ने बनाया मास्टर प्लान नियमित रूप से चेकिंग...