औरैया, मार्च 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। पाता स्टेशन के निकट दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार दोपहर रेल ट्रैक पार करते समय एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार धारा का पूर्वा गांव के सामने डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1111/26 के पास यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 2:40 बजे ट्रेन संख्या 20433 वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से अशोक कुमार पुत्र नाथूराम निवासी दशहरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक पर शव पड़े रहने के कारण पीछे आ रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए रोका गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के मनोज कुमार और पाता चौकी से विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के भाई शिव कुमार ने मौके प...