प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज(घूरपुर), हिटी। मुम्बई से वाराणसी जा रही बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से मंगलवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इरादतगंज के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखा देख लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर लोहे की पाइप देख इमरजेंसी ब्रेक, बाल-बाल बची बनारस सुपरफास्टघटना का विवरण मंगलवार को ट्रेन संख्या 12167 एलटीटी बनारस एक्सप्रेस मुम्बई से प्रयागराज होकर वाराणसी जा रही थी। रात करीब 8:43 बजे इरादतगंज और लिंक जंक्शन के बीच ट्रेन चल रही थी। इस दौरान आगे लाल बत्ती होने पर लोको पायलट आरके खरे ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इस दौरान लोको पायलट की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी। उस पर लोहे का पाइप रखा था। लोको पायलट ने तुरंत इमर...