औरैया, मई 8 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट के बाद मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घसारा रेलवे स्टेशन और अछल्दा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1118/6 के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। ट्रैक की निगरानी कर रहे की-मैन ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बा इंचार्ज हेमलता और उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान 31...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.