बस्ती, जून 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वाल्टरगंज गोविंदनगर व बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आए राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। गोरखपुर लखनऊ रेल खंड के बस्ती और गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर छोटा बढ़या गांव के पास अर्जुन (55) पुत्र सीताराम निवासी छोटा बढ़या की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। ग्राम पंचायत श्रीपालपुर के छोटा बढ़या निवासी अर्जुन राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। वह रविवार सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। थोड़ी ही देर बाद सूचना प्राप्त हुई की अर्जुन का शव छत विछत अवस्था में अप रेल ट्रैक पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- सकरी जंक्शन के पास रेल पटरी पर मिली अधेड़ की लाश परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान की। अर्जुन के दो पुत्र सं...