मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- कुढ़नी। तुर्की रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दक्षिण ट्रैक पर महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे ट्रैक के किनारे से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। थानेदार संदीप कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत प्रतीत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...