मोतिहारी, जून 22 -- रक्सौल। थाना क्षेत्र के मसनाडीह रेलवे स्टेशन के समीप रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के बगल में एक अज्ञात युवती का हाथ-पैर बंधा क्षत-विक्षत शव देखा गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद रक्सौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को बरामद करके की जांच शुरू की। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने की। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि मसीनाडीह स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने बताया कि शव की स्थिति बेहद क्षत-विक्षत थी। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा र...