लातेहार, अप्रैल 26 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अलौदिया पंचायत के टूढामु गांव में रेलवे लाइन के समीप पोल संख्या 186/20 के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। प्रभारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है, साथ ही लातेहार जिले के सभी थानों में मृतक का फोटो भेजा गया है, ताकि पहचान स...