गोंडा, जून 27 -- मनकापुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के मनकापुर-मोतीगंज रेल मार्ग पर स्थित गुनौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पंचायतनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। बताते चलें गुनौरा गांव के पश्चिम दिशा में मोतीगंज की तरफ जा रही रेलवे लाइन पर एक 45 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक के उत्तर दिशा में बैरिकेडिंग के बाहर पड़ा मिला।व्यक्ति का एक पैर फटा दिख रहा था। राहगीरों का कहना था कि किसी ट्रेन से लगता है रात में गिरा और बैरिकेडिंग पर गिरकर बाहर जा गिरा। यह भी पढ़ें- रेलवे के पार्क में पड़ा मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त अत्यधिक गंभीर रुप से घायल होने की दशा में मौत हो गयी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मृत व्यक्ति के पास ...