गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रेलवे ट्रैक के किनारे गेहूं का डंठल जलाने से फैली आग की वजह से ट्रेन रोकनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। दरअसल, इस समय गेहूं की कटाई के बाद लोग डंठल में आग लगा दे रहे हैं। बुधवार को चौरीचौरा-बैतालपुर, कप्तानगंज-लक्ष्मीपुर और फेफना-मऊ रूट पर रेलवे ट्रैक के पास तक आग की लपटें पहुंच गईं। इसे देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। कप्तानगंज-लक्ष्मीपुर रूट पर ग्रामीणों और रेलकर्मियों ने आग को बुझा लिया लेकिन चौरीचौरा-बैतालपुर और फेफना-मऊ रूट पर काफी देर तक फायर ब्रिगेड की टीम को मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर सफलता मिली। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास आग न जलाने की अपील इस घटना से गंभीर रेल प्रशासन ने अ​धिकारियों से कहा है कि किसानों से बातचीत कर समझाएं।...