नई दिल्ली, जून 9 -- Railways Upgraded Reservation System: भारतीय रेलवे देश के करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगर आप अक्सर IRCTC के जरिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं और Tatkal बुकिंग के दौरान वेबसाइट के धीमे होने या टिकट न मिलने की परेशानी झेलते हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे अगस्त 2026 से अपना नया और अपग्रेडेड रिजर्वेशन सिस्टम शुरू करने जा रहा है, जिसका मकसद टिकट बुकिंग को पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद बनाना है। रेल मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा सिस्टम पर लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए नई टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है। हर दिन लाखों लोग टिकट बुक करते हैं और त्योहारों या छुट्टियों के समय यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार वेबसाइट स्लो हो जाती है या यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी का सामन...