सासाराम, अप्रैल 22 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास व नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों को आज भी रेल टिकट लेने के लिए डेहरी और सासाराम जैसे नजदीकी रेलवे स्टेशनों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार टिकट नहीं मिलने या तकनीकी कारणों से यात्रियों को बिना टिकट ही बैरंग लौटना पड़ता है। मजबूरी में लोग दलालों के माध्यम से महंगे दामों पर टिकट खरीदने को विवश हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...