गया, जून 16 -- गया जंक्शन पर रेल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। स्टेशन के टिकट काउंटर के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपनी पहचान अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक निवासी मो. गुलफान के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो तत्काल रेल टिकट बरामद किए गए। इनमें पटना जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा डेहरी-ऑन-सोन से नेल्लोर के टिकट शामिल हैं। दोनों टिकटों का कुल मूल्य 5,415 रुपये बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों के लिए टिकट बुक कर वास्तविक कीमत से प्रति टिकट 1,000 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। यह भी पढ़ें- अभियान के दौरान 943 बेटिकट धराए आरपीएफ के अनुसार आरोपी के खिलाफ रेल टिकटों की कालाबाजारी से संबंधित...