चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- चक्रधरपुर,संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन 8 अक्टूबर को हटिया रेलवे स्टेशन ,गोविंदपुर-कनारुवां-ओरगा स्टेशन का दौरा करेंगे। जीएम जैन 7 अक्टूबर को 22.30 बजे लाईट गूड्स वाहन से शालीमार से रवाना होंगें और 8 अक्टूबर को सुबह 07.00 बजे हटिया पहुंचेंगे। उस दिन वे हटिया से विंडो ट्रायलिंग करते हुए ओरगा जाऐंगे। ओरगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। ओरगा में यात्री सुविधाएं, यहां चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। गोविंदपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद विंडो ट्रायलिंग करते हुए ओरगा पहुंचेंगे। ओरगा स्टेशन बिल्डिंग, यहां चल रहे विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ रांची के डीआरएम, पीसीई, पीसीएसटीई, सीएओ -सी, सीएओ-सी आरएसपी, सीसीएम-पीएस, सीईई जी, एवं जीएम के सचिव मौजूद रह...