आदित्यपुर, फरवरी 10 -- आदित्यपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल प्रबंधक एके मिश्रा मंगलवार को आदित्यपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा की जांच करने पहुंचे है। इससे प्लेटफार्म पर शेड, एफओबी, लिफ्ट, एस्केलेटर बनाने के साथ सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। रेल जीएम के निरीक्षण में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया समेत विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारी शामिल हैं ताकि, रेल महाप्रबंधक को स्थिति से अवगत करा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...