रेल जीएम निरीक्षण को लेकर बन रहा है प्रगति रिपोर्ट
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक एके जैन समेत अन्य पदाधिकारियों का काफिला बुधवार रात टाटानगर स्टेशन से गुजरेगा। बताया जाता है कि, रेल जीएम 17 सितंबर को झारसुगुड़ा स्टेशन व यार्ड समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इससे चक्रधरपुर मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी स्टेशन दर स्टेशन खामियों को दूर करने में जुटे हैं। वहीं, ब्रांच स्तर पर विभिन्न विभागों के निर्माण एवं राजस्व की प्रगति रिपोर्ट हो रहा है ताकि, रेल जीएम को अवगत करा सके। निरीक्षण में चक्रधरपुर के डीआरएम समेत जोन व मंडल के लगभग पदाधिकारी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- रेल जीएम का 17 को निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.