रेल जीएम का 17 को निरीक्षण
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक 17 सितंबर को झारसुगुड़ा स्टेशन एवं यार्ड समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वे 16 सितंबर की रात टाटानगर स्टेशन से गुजरेंगे। रेल जीएम के निरीक्षण को लेकर चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी पदाधिकारी और कर्मचारी स्टेशन दर स्टेशन खामियों को दूर करने में जुटे हैं। निरीक्षण में चक्रधरपुर के डीआरएम समेत जोन व मंडल के लगभग पदाधिकारी शामिल होंगे, ताकि रेल जीएम को निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.