मधुबनी, अप्रैल 4 -- झंझारपुर। झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर स्थित महेशपुरा के समीप रेलवे फाटक संख्या 10 पर शनिवार दोपहर बाद अफरा-तफरी मच गई। यहां रेलवे गुमटी भवन में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटों को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद गुमटी के निकट अचानक धुआं उठते देख स्थानीय लोग दौड़ कर पहुंचे। आग की गंभीरता को भांपते हुए जागरूक ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने पानी और बालू का उपयोग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद के कारण आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गेटमैन के भवन में पुआल और जलावन के पत्ते रखे हुए थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।इस घटना की पुष्टि...