वाराणसी, सितम्बर 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद) के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) विजय कुमार ने बनारस स्टेशन तथा वाराणसी सिटी-मऊ रेल खंड का सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने डीआरएम आशीष जैन के साथ लहरतारा स्थित मंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें गाड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन, संरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा रेल खंड की क्षमता बढ़ाने से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। निरीक्षण और बैठक में दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य सिगनल इंजीनियर भूपति सिंह, मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर कमलाकांत, मुख्य इंजीनियर/ट्रैक मशीन वाईके सक्सेना, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक एम. यादव, एडीआरएम (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा समेत आशुतोष गुप्ता, बालेंद्र पाल, आयुष कुमार सिंह, कुंवर सिंह याद...