मुंगेर, अप्रैल 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की देर रात्रि में पुलिस ने रेलवे कॉलोनी रामपुर क्षेत्र से ब्राउन शुगर का सेवन करने के लिए जुटे पांच युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में सफियाबाद निवासी पंकज कुमार का पुत्र रक्षित कुमार, बड़ी दरियापुर निवासी रंजीत कुमार का पुत्र राहुल कुमार, डीह जमालपुर निवासी मनोज गोस्वामी का पुत्र सन्नी कुमार गोस्वामी, सदर बाजार निवासी विनोद कुमार साव का पुत्र अंशु कुमार, वलीपुर निवासी भूषण मंडल का पुत्र विक्की कुमार है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर रेल कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 269 के पास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में जमा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराब...