मुंगेर, मार्च 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल कॉलोनी रामपुर की दशा और दिशा बदलने को लेकर सोमवार को रेल अधिकारियों और यूनियन नेताओं की संयुक्त टीम ने कॉलोनी का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉलोनी में साफ-सफाई, बिजली, पानी, सड़क और नाला जैसी बुनियादी समस्याओं का जायजा लिया तथा इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामपुर कॉलोनी के साथ-साथ टेंपरेरी हार्ट कॉलोनी का भी दौरा किया। इस दौरान कॉलोनी की स्थिति को बेहतर बनाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रेलकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कई स्थानों पर गंदगी, जलजमाव और खराब सड़क की समस्या को भी चिन्हित किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व डिप्टी प्रोडक्शन डॉ. अभ्युदय मिश्रा ने किया। उ...