नई दिल्ली, मई 27 -- Jupiter Wagons share price: रेलवे से जुड़ी कंपनी जुपिटर वैगंस के शेयर बुधवार को अचानक डिमांड में आ गए। इसकी वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, जुपिटर वैगंस की सहायक कंपनी जुपिटर तात्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री (JTRWF) ने बुधवार को बताया कि उसने रेल व्हील्स, एक्सेल और व्हीलसेट के लिए यूरोप की जानी-मानी रेल वैगन बनाने वाली कंपनी तात्रावागोंका a.s. के साथ एक पक्का और लंबे समय का सप्लाई एग्रीमेंट किया है। कंपनी ने बताया कि यह एग्रीमेंट 10 साल के लिए है और कमर्शियल सप्लाई 2027 कैलेंडर वर्ष के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि तात्रावागोंका पूरे यूरोप और उससे बाहर के ग्राहकों के लिए मालगाड़ी के वैगन बनाती और उनकी देखभाल करती है, अपने कामकाज को चलाने के लिए हर साल लगभग 20,000 से 30,000 व्हीलसेट इस्तेमाल करत...