जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर संवाददाता। लोको पायलय जीके गौतम की हत्या के बाद नामजद आरोपी राजकिशोर और अनिकेत के रिमांड के दौरान पुलिस ने हथियार और बाइक बरामद कर लिया है पर पुलिस अब तक शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की एक टीम शूटरों की गिरफ्तारी के लिए बिहार गई है जहां कई शहरों में छापेमारी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने चार संदिग्ध शूटरों को हिरासत में रखा है जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं मंगलवार को आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस दोनों को वापस न्यायिक हिरासत में भेज देगी। गौरतलब है कि 26 अप्रैल की रात करीब एक बजे टाटानगर रेलवे क्षेत्र स्थित संयुक्त चालक एवं परिचालक लॉबी कार्यालय के पास मुख्य सड़क पर लोको पायलट गीतेन्दु कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- राजकिशोर ने 20 करोड़ की जमीन बेचने में हिस्सा न...