लखनऊ, फरवरी 6 -- नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन सवारी डिब्बा कारखाना आलमबाग शाखा इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में नए श्रम कानून और कारखानों में बढ़ती आउटसोर्सिंग पर नाराजगी जताई गई। इस दौरान शाखा प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा गया। इसमें देवेंद्र मिश्रा को प्रभारी टफ फ्लोर ए एवं बीसी, निखिल बाजपेई को प्रभारी बी टी सी ,मनीष पाण्डेय को प्रभारी कर्मचारी शिकायत निवारण ,रीता सिंह को महिला शाखा प्रभारी ,नवीन वर्मा को युवा शाखा प्रभारी , विवेक मिश्रा को प्रभारी वाईएम, रामकृष्ण सिंह को प्रभारी मशीन शॉप, सुरेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी शॉप ए ,अमित सिंह को प्रभारी प्लंबरिंग शॉप बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीनिवास राय व संचालन कोषाध्य गोपाल कृष्ण अवस्थी ने किया। सभी प्रभारियों को मुख्य वक्ता शाखा संरक्षक अरुण गोपाल मिश्रा ने मनोनयन पत्र ...