सीवान, मई 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन, सीवान शाखा के तत्वावधान में रेल कर्मियों द्वारा जुलूस निकालकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुलूस शाखा मंत्री विनोद रंजन गिरि के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग से प्रारंभ होकर विभिन्न कार्यालयों से गुजरते हुए सिग्नल एवं बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां मजदूर दिवस पर एक सभा आयोजित की गई।

सभा की अध्यक्षता सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। इस दौरान शाखा मंत्री विनोद रंजन गिरि ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने अपने कार्य के निर्धारित घंटे को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन किया था। उस समय मजदूरों से सूर्योदय से सूर्यास्त तक काम लिया जाता था और 8 घंटे कार्य का नियम नहीं था।

ऐतिहासिक आंदोलन उन्हो...