गोरखपुर, सितम्बर 5 -- ​गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे कर्मचारियों को जल्द पहले से बड़े, आरामदायक और आधुनिक तरीके से बने आवास मिलेंगे। रेलवे बोर्ड ने टाइप-2, टाइप-3 और टाइप-4 श्रेणी के कर्मचारियों के नए क्वार्टरों के लिए संशोधित एवं विस्तृत नक्शे जारी कर दिए हैं। अब नई बहुमंजिला इमारतों में बनने वाले क्वार्टर पहले से अधिक विशाल, हवादार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। नए नक्शे के तहत 2 बेडरूम, लिविंग व डायनिंग एरिया, आधुनिक किचन, यूटिलिटी एरिया, पूजा घर, दो वॉशरूम और बड़ी बालकनी से लैस क्वार्टर रेल कर्मियों को मिलेंगे। साथ ही सामान के लिए अलग लिफ्ट, कचरा प्रबंधन, पार्किंग और बच्चों के लिए पार्क भी होगा。

नए क्वार्टरों को क्षेत्रफल कितना होगा रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (भूमि एवं सुविधाएं) रवि मित्तल ने आदेश जारी कर सभी क्षेत्रीय रेलों, ...