कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, एक संवाददाता रेल कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बिल्डिंग परिसर में कैंटीन का उद्घाटन डीआरएम किरेन्द्र नरह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह कैंटीन पहले रेल कर्मियों द्वारा ही संचालित की जाती थी, लेकिन समय के साथ कर्मियों के रिटायर होने के कारण इसका संचालन बंद हो गया था। डीआरएम ने बताया कि रेल कर्मियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अब इस कैंटीन को प्राइवेट पार्टनर के सहयोग से पुनः शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि कैंटीन के चालू होने से न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके कार्यक्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कैंटीन संचालकों को स्वच्छता और गुणवत...