पटना, मार्च 17 -- पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय में मंगलवार को तीन रेलकर्मियों ने पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर जीएम ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि रेलकर्मियों की विभागीय समस्याओं के निष्पादन के उद्देश्य से जीएम से मुलाकात के लिए प्रत्येक मंगलवार का दिन निर्धारित किया गया है। इसके लिए रेलकर्मी अपना नाम पूर्व में कार्मिक विभाग में पंजीकृत करवाकर मंगलवार को जीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.