कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के पदाधिकारियों ने आठवें वेतनमान की कमेटी गठित करने की मांग को लेकर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गेट सभा की। इसमें कर्मचारियों ने नारेबाजी करके मांग भी रखी। कहा पुरानी पेंशन योजना बहाल हो औऱ वेतन स्ट्रक्चर में भी बदलाव हो। सीपीसी में सालाना 6 फीसदी की बढ़ोतरी सहित कई मांगें की। यहां संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मानसिंह, गोविंदरंजन, अजय सागर, रामकरन, सेराज अहमद, अजय प्रताप सिंह, दिनेश गुप्त और प्रभात कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...