रेल कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर वर्ष 1974 में शहीद हुए रेल कर्मचारियों की स्मृति में शुक्रवार को मंडल मंत्री डीएस यादव के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल में शहीद दिवस मनाया गया। कर्मचारी नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता गुलाब सिंह और संचालन नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान सईद अहमद, विक्रम सिंह, ओपी एस कुशवाहा, एसके अकेला, दीपक सिंह, अलका देवी, एके बिंद आदि मौजूद रहे।वहीं सूबेदारगंज में सहायक महामंत्री अरुणेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहीदों की याद में नारे लगाए। इस दौरान अभिनंदन सोनकर, मनोज कुमार, संजीत नीरज, विजेन्द्र यादव, अभय सिंह, श्वेता पाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 1974 में हुए आंदोलन के कारण रेलकर्मियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.