रेल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांगें उठाईं
गाजीपुर, सितम्बर 2 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औड़िहार स्थित एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के शाखा कार्यालय पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। महामंत्री अखिलेश पांडेय और केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दुबे के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि सुभाष दुबे ने केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। मुख्य अतिथि अखिलेश पांडेय ने कहा कि यूनियन की मान्यता के बाद 18 माह में पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी हितों से जुड़े कई लंबित कार्य पूरे कराए गए हैं। उन्होंने पीएलबी बोनस की सात हजार रुपये की सीलिंग समाप्त कर न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये के आधार पर 53,855 रुपये बोनस देने की मांग की। वाराणसी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने आठवें वेतन आयोग को तत्काल लागू कर एरियर सहित भुगतान और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.