जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न ब्रांच लाइन में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 जुलाई से 14 जुलाई के बीच शिविर लगेगा। रेलवे के अनुसार कर्मचारी दर्शन शिविर का आयोजन 7 जुलाई सीनी, आदित्यपुर व चक्रधरपुर 9 जुलाई, चाईबासा 11 जुलाई और टाटानगर में 14 जुलाई को होगा। कर्मचारी दर्शन शिविर के लिए चक्रधरपुर मंडल कार्मिक विभाग ने 30 से ज्यादा कर्मचारी एवं सुपरवाइजर की टीम का गठन किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर की समस्या का तत्काल ऑन स्पॉट समाधान हो सके। कर्मचारी दर्शन शिविर में समाधान नहीं होने वाले मुद्दे पर चक्रधरपुर मंडल रेल मंडल मुख्यालय कार्रवाई करेगा। यह भी पढ़ें- 10 जुलाई को चक्रधरपुर में होगा कर्मचारी दर्शन शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...