सोनभद्र, जुलाई 10 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा विधायक एवं प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ओबरा विधानसभा क्षेत्र तथा जनपद सोनभद्र से जुड़ी विभिन्न रेल एवं यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए सावन माह में कांवर यात्रियों की सुविधा, रेलवे दोहरीकरण के कारण प्रभावित आवागमन तथा कई स्थानों पर ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। राज्य मंत्री ने बताया कि सावन के दौरान ओबरा, चोपन, डाला, रेणुकूट, अनपरा, दुद्धी, सिंगरौली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होते हैं। यह भी पढ़ें- चोपन तक ट्रेनों के विस्तार और विंढमगंज में ठहराव की मांग इस पूरे क्ष...