बरेली, जून 2 -- लोको पायलट को नींद आने पर एआई करता अलर्ट सीसीटीवी कैमरों से लोको पायलट की होती निगरानी

उत्तरी और पूर्वोत्तर रेलवे का हाईटेक बदलाव बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने रेल इंजनों को हाईटेक कर दिया है। अगर ड्यूटी के दौरान लोको पायलट गलती करते हैं तो एआई सिस्टम अलर्ट करता है। रेल इंजनों को कई तरह से अपडेट किया गया। जिसमें लोको पायलट के लिये भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे, बाथरूम, रेस्ट रूम आदि भी बने हैं।

नए रेल इंजनों की विशेषताएँ पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर में 120 और उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के पास 250 रेल इंजन हैं। पहले रेल इंजनों में सिर्फ ड्राइविंग केबिन के अलावा कुछ नहीं था। अब जो नये इंजन आ रहे हैं, उनमें एआई सिस्टम लगा है। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। डयूटी के दौरान अगर लोको पायलट जरा...