संभल, जून 8 -- बरेली-अलीगढ़ रेलमार्ग पर बहजोई और पाठकपुर के बीच सोमवार शाम करीब सात बजे एक युवक की रेल इंजन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। काफी देर तक शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिटी इंचार्ज सोमपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है तथा गुमशुदगी संबंधी रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- साहिबगंज रेलवे प्लेटफार्म से अज्ञात शव बरामद, जांच को बिसरा रिजर्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने नीले रंग की शर्ट व ...